BhuTrace Watch
आपकी ज़मीन पर रोज़ नज़र
हम हर सुबह आपके प्लॉट के पाँच सरकारी रिकॉर्ड जाँचते हैं और कुछ भी बदला, तो उसी दिन WhatsApp पर बता देते हैं।
- हर सुबह जाँच
- WhatsApp और ईमेल पर सूचना
- 7 दिन के अंदर पूरा पैसा वापस
₹999 प्रति प्लॉट / साल
खसरा 214/2, रामपुर: पाँचों रिकॉर्ड जाँचे गए। कोई बदलाव नहीं।
9 अक्टूबर, सुबह 6:02
खसरा 214/2, रामपुर: कोई बदलाव नहीं।
10 अक्टूबर, सुबह 6:01
खसरा 214/2 में बदलाव मिला
10 अक्टूबर को दाखिल-ख़ारिज की नई अर्ज़ी लगी है। आप अभी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। मदद लिखकर भेजिए, हम आगे का रास्ता बताएँगे।
11 अक्टूबर, सुबह 6:04
कैसे काम करता है
तीन कदम, फिर हम नज़र रखते हैं
-
अपना प्लॉट खोजें
पहले अपना प्लॉट मुफ़्त में देखें। सही प्लॉट हो, तो उस पर नज़र रखना चुनें और एक साल के लिए ₹999 दें।
-
हम हर सुबह जाँचते हैं
पैसे मिलते ही आपका प्लान शुरू हो जाता है। हर सुबह हमारा स्मार्ट लुकअप इंजन आपके प्लॉट के पाँच रिकॉर्ड देखता है और पिछली बार से मिलाता है।
-
उसी दिन आपको पता चलता है
कुछ बदला हो, तो हम WhatsApp पर बताते हैं कि क्या और कब बदला, जैसे दाखिल-ख़ारिज की नई अर्ज़ी। मदद लिखकर भेजिए, हम आगे का रास्ता बताएँगे।
हम क्या देखते हैं
पाँच रिकॉर्ड, हर सुबह जाँच
- खतौनीरिकॉर्ड में दर्ज खातेदार और हर एक का हिस्सा।
- दाखिल-ख़ारिजनाम बदलवाने (नामांतरण) की नई अर्ज़ी।
- कोर्ट केसप्लॉट पर दर्ज नया राजस्व मुक़दमा।
- रजिस्ट्रीप्लॉट की बिक्री या उस पर लिया गया लोन।
- भू-नक्शागाँव के नक्शे पर प्लॉट का आकार और सीमा।
ध्यान रखें
शुरू करने से पहले
- पैसे देने के 7 दिन के अंदर बंद करें, तो पूरा पैसा वापस। विस्तार से हमारी रिफ़ंड पॉलिसी देखें।
- पैसे मिलते ही आपका प्लान शुरू हो जाता है, और हम WhatsApp और ईमेल पर पुष्टि भेजते हैं। पुष्टि नहीं मिली? हम 1 कामकाजी दिन के अंदर ठीक कर देते हैं।
- सरकारी वेबसाइटें कभी-कभी धीमी या बंद रहती हैं, इसलिए सूचना देर से भी आ सकती है।
- Watch से बदलाव जल्दी पता चलते हैं, पर यह धोखाधड़ी नहीं रोक सकता और न ही आपकी ज़मीन की सुरक्षा की गारंटी देता है। विस्तार से हमारी उपयोग की शर्तें देखें।
- परिवार के किसी सदस्य की ज़मीन पर नज़र रखनी है? उसका ब्योरा देने के लिए उनकी अनुमति ज़रूरी है।
एक प्लॉट, पूरे साल
₹999प्रति प्लॉट / साल
- हर सुबह जाँच
- WhatsApp और ईमेल पर सूचना
- 7 दिन के अंदर पूरा पैसा वापस