अपनी ज़मीन का रिकॉर्ड देखें, बिल्कुल मुफ़्त।

  • मुफ़्त जाँच
  • रजिस्ट्रेशन नहीं
  • कोई काग़ज़ नहीं चाहिए
गाँव का नक्शा, जिसमें खसरा 214/2 चिह्नित है 209 212 218/1 221 213 215 219 231 233 236 214/2

खसरा 214/2 · रामपुर, चंदौली

राम प्रसाद और 2 अन्य · 0.312 हेक्टेयर · भूमिधर

इसमें कुछ बदले, तो पता चले?

रोज़ नज़र रखें →

किनके लिए

जिनकी भी ज़मीन है, उन सबके लिए

ज़मीन ख़रीद रहे हैं

बयाना देने से पहले देख लीजिए कि रिकॉर्ड में ज़मीन किसके नाम दर्ज है।

पुश्तैनी ज़मीन

देखिए कि परिवार की ज़मीन पर किन-किन के नाम दर्ज हैं और किसका कितना हिस्सा है।

गाँव से दूर रहते हैं

ज़मीन गाँव में है और आप शहर या विदेश में। कहीं से भी उस पर नज़र रखिए।

किसी अपने के जाने के बाद

देखिए कि ज़मीन वारिसों के नाम चढ़ी या नहीं, और किसी और ने तो अर्ज़ी नहीं लगाई।

BhuTrace Watch

ज़मीन में कुछ बदले, तो उसी दिन पता चले

  • खतौनीखातेदार और उनके हिस्से
  • दाखिल-ख़ारिजनामांतरण की नई अर्ज़ी
  • कोर्ट केसनए मुक़दमे
  • रजिस्ट्रीबिक्री और लोन
  • भू-नक्शाप्लॉट की सीमा
पहले अपनी ज़मीन जाँचें

₹999 प्रति प्लॉट / साल

Watch कैसे काम करता है
BhuTraceसूचनाओं के नमूने
इस हफ़्ते

खसरा 214/2, रामपुर: पाँचों रिकॉर्ड जाँचे गए। कोई बदलाव नहीं।

9 अक्टूबर, सुबह 6:02

खसरा 214/2, रामपुर: कोई बदलाव नहीं।

10 अक्टूबर, सुबह 6:01

खसरा 214/2 में बदलाव मिला

10 अक्टूबर को दाखिल-ख़ारिज की नई अर्ज़ी लगी है। आप अभी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। मदद लिखकर भेजिए, हम आगे का रास्ता बताएँगे।

11 अक्टूबर, सुबह 6:04

सवाल-जवाब

लोग अक्सर पूछते हैं

आपका सवाल यहाँ नहीं है? हमसे संपर्क करें, हम मदद करेंगे।

खसरा संख्या क्या होती है?

गाँव के भू-अभिलेख में हर प्लॉट को एक नंबर दिया जाता है, यही खसरा संख्या है। यह आपकी खतौनी या ज़मीन के किसी भी काग़ज़ पर मिल जाएगी। कई जगह इसे गाटा संख्या कहते हैं।

क्या यह जानकारी आधिकारिक है?

हम यह जानकारी राज्य की सरकारी भू-अभिलेख वेबसाइट से लेते हैं और रिकॉर्ड में जैसा लिखा है, वैसा ही दिखाते हैं। कोर्ट या बैंक के काम के लिए तहसील से प्रमाणित प्रति लें। विस्तार से हमारी उपयोग की शर्तें में पढ़ें।

क्या जाँच सच में मुफ़्त है?

हाँ। किसी भी प्लॉट का रिकॉर्ड देखना मुफ़्त है और इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी नहीं करना पड़ता। पैसे तभी लगते हैं, जब आप चाहें कि हम रोज़ आपकी ज़मीन पर नज़र रखें।

BhuTrace Watch के कितने पैसे लगते हैं?

एक प्लॉट के लिए पूरे साल का ₹999, जिसमें रोज़ जाँच और WhatsApp पर सूचना मिलती है। आप कभी भी बंद कर सकते हैं, और 7 दिन के अंदर पूरा पैसा वापस मिल जाता है। विस्तार से हमारी रिफ़ंड नीति में पढ़ें।

प्लॉट जाँचने के लिए क्या चाहिए?

बस ज़िला, गाँव और खसरा संख्या। न कोई काग़ज़, न रजिस्ट्रेशन।

क्या आप मेरे रिकॉर्ड में कुछ बदलेंगे?

कभी नहीं। हम सिर्फ़ सरकारी रिकॉर्ड पढ़ते हैं। आपकी ज़मीन से जुड़ा कुछ भी नहीं बदला जाता, और हम आपसे कभी काग़ज़ नहीं माँगते।

आज ही अपनी ज़मीन का रिकॉर्ड देखें

किसी भी प्लॉट के बारे में सरकारी रिकॉर्ड क्या कहता है, देख लीजिए। यह मुफ़्त है और बस एक मिनट लगता है।

  • मुफ़्त जाँच
  • रजिस्ट्रेशन नहीं
  • कोई काग़ज़ नहीं चाहिए